बागेश्वर SP कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन SI भूपेंद्र सिंह मेहता को निलंवित करने की मांग

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर में एस.आई भूपेंद्र सिंह मेहता को निलंबित करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया और एस.आई भूपेंद्र मेहता को निलंबित किये जाने मांग का ज्ञापन पुलिस उपाधीक्षक को दिया कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीते रोज लगभग 12 बजे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पवन बाईपास मार्ग से अस्पताल की ओर आ रहा था वहीं पर एस .आई भूपेंद्र सिंह मेहता वाहनों की चेकिंग कर रहे थे जिस पर पवन को सीट बेल्ट ना पहनने को लेकर चालान की बात कही गई लेकिन उसी दौरान उप निरीक्षक गाली गलौज और मारपीट करने में उतर आये ।जिसको लेकर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एस .पी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक के नाम लिखा ज्ञापन पुलिस उपाधीक्षक को दिया और कार्यकर्ताओं ने बताया कि सी.ओ द्वारा 72 घंटे में जांच कर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है।

f
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad