देश के एक और BJP शासित प्रदेश में मुख्यमंत्री ने दिया अपना इस्तीफा

ख़बर शेयर करें

गुजरात-राजनीति से जुड़ी देश की आज के दिन की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि भाजपा शासित गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने अपना इस्तीफा दे दिया है । अगले साल गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपना इस्तीफा दिया है। अब नए मुख्यमंत्री के तौर पर जल्दी गुजरात में नया चेहरा देखने को मिलेगा। गुजरात में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विजय रूपाणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर जिम्मेदारी दी है आगे भी वह भाजपा द्वारा दी जाने वाली हर जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

आपको बतादें कि उत्तराखंड में भाजपा अपने इस शासन में तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी है इसी तरह गुजरात में भी अब नया मुख्यमंत्री देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad