देहरादून :(बिग न्यूज) इन 25 शिक्षकों को दी गई प्रतिनियुक्ति
ADVERTISEMENTS
शिक्षा विभाग : 25 शिक्षकों को दी गई प्रतिनियुक्ति
देहरादून। शिक्षा विभाग में तीन साल से प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों को मूल तैनाती पर भेजने के आदेश के बाद अब विभिन्न स्कूलों में कार्यरत 25 शिक्षकों को समग्र शिक्षा में प्रतिनियुक्ति दी गई है। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में पौड़ी, चमोली और हरिद्वार के शिक्षकों को जिला परियोजना कार्यालय देहरादून, बागेश्ववर व पिथौरागढ़ के कुछ शिक्षकों को अल्मोड़ा, पौड़ी के कुछ शिक्षकों को पिथौरागढ़ प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।
आदेश में कहा गया है कि प्रतिनियुक्ति तीन साल के लिए होगी। जो किसी भी समय बिना किसी सूचना के रद्द की जा सकती है।



