देहरादून :(बिग न्यूज) रोडवेज कर्मी 16 अक्टूबर से करेंगे प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार

ख़बर शेयर करें

रोडवेज कर्मी 16 अक्टूबर से करेंगे प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार
6 अक्टूबर को सभी डिपो में प्रदर्शन, 11 को मंडलीय कार्यालयों पर धरना

देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि मांगों का समाधान नहीं होने पर 16 अक्टूबर से प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।परिषद के प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार ने बताया कि दिल्ली में नवंबर से यूरो-4 बसों के प्रवेश पर प्रस्तावित प्रतिबंध और महाकुंभ को देखते हुए रोडवेज के बेड़े में 500 नई बसें शामिल करने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों के समय पर वेतन भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया है। मांगों का समाधान नहीं होने के कारण कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर हैं।
आंदोलन के तहत 6 अक्टूबर को सभी डिपो में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 11 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल और टनकपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक (संचालन) कार्यालयों पर धरना दिया जाएगा। इसके बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 16 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा।

500 नई बसों की मांग, तीन माह का वेतन लंबित
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन देकर 200 नई साधारण बसों की तत्काल खरीद की मांग भी की है। प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत के अनुसार फरवरी में रोडवेज के बेड़े में 1,391 बसें थीं, जो अक्टूबर तक घटकर 1,268 रह गई हैं। इनमें 641 बसें पुरानी हैं, जबकि 77 बसें कबाड़ होने की स्थिति में पहुंच चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad