उत्तराखंड में छह IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, पंचायती राज विभाग को मिला नया सचिव

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत छह आईएएस अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव किया गया है।
शासनादेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी नितेश कुमार झा को सचिव, पंचायती राज विभाग के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है। वह सचिव, शहरी विकास विभाग के दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे।
वहीं, सी. रविशंकर (IAS-2009) को सचिव, सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले उनके पास आवास विकास एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग का दायित्व था।
आईएएस अधिकारी युगल किशोर पंत (IAS-2009) को सचिव, सैनिक कल्याण विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया है। उनके अन्य दायित्व यथावत रहेंगे।

इसके अलावा उमेश नारायण पाण्डेय (IAS-2010) को सचिव, पंचायती राज विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

विनीत कुमार (IAS-2013) को निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, देहरादून तथा प्रबंध निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, दीप्ति सिंह (IAS-2017) को निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, देहरादून एवं प्रबंध निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निगम के दायित्वों से अवमुक्त किया गया है।

अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता नवनीत पाण्डे की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad