बागेश्वर:दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद बागेश्वर में महिला संबंधी के अपराधों की रोकथाम व महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में दिनांक:20.06.2026 को वादी द्वारा कोतवाली कौसानी में प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी बेटी का विवाह अमित सिंह सजवाण पुत्र लाल सिंह सजवाण निवासी भोजगण लौबाज कोतवाली कौसानी जिला बागेश्वर के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया गया, जिससे परेशान होकर मेरी पुत्री द्वारा आत्महत्या कर ली गयी

 उक्त के क्रम में कोतवाली कौसानी में मुकदमा *FIR No - 04/26 अन्तर्गत धारा 80(2)/85 BNS व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961* पंजीकृत कर *विवेचना श्री अजय लाल साह पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के सुपुर्द की गयी।* 

       पुलिस उपाधीक्षक महोदय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक: 31.08.2026 को दौराने *विवेचना* मृतका के पति *अमित सिंह सजवाण उपरोक्त* के विरुद्ध घटना के सम्बंध में *पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने* पर  *कोतवाली कौसानी पुलिस* द्वारा अभियुक्त को उनके घर से *गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश* किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad