बागेश्वर:दीपावली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए बनाई गई विस्तृत कार्ययोजना,सराहनीय कार्य करने वाले 13 पुलिस अधि0/कर्म0गणों को प्रदान किये गए प्रशस्ति पत्र

Ad
ख़बर शेयर करें

✅पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी लेकर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश—–
✅दीपावली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर Visible Policing, Field Policing एवं Preventive Policing पर विशेष जोर, बाजारों में सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए बनाई गई विस्तृत कार्ययोजना ।
✅ विशिष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले 13 पुलिस अधि0/कर्म0गणों को प्रदान किये गए प्रशस्ति पत्र।

श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा आज दिनांक- 05/11/2026 पुलिस लाईन मालता बागेश्वर में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थाना/चौकी /शाखा प्रभारियों व अन्य पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी ली गयी।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले 13 पुलिस अधि0/कर्म0गणों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । जनपद के थाना/चौकी व शाखाओं से आये सभी अधि0/कर्म0गणों का सैनिक सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी एवं समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
गोष्ठी में आगामी दीपावली पर्व के दौरान पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विजिबल पुलिसिंग, फील्ड पुलिसिंग एवं प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

➡️”पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान पुलिस की उपस्थिति केवल प्रमुख चौराहों एवं निर्धारित ड्यूटी स्थलों तक सीमित न रहे, बल्कि बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी लगातार बीट भ्रमण करें तथा क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराएं।”
➡️दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ एवं वाहनों के दबाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने व यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
➡️प्रमुख बाजारों में पार्किंग व्यवस्था, नो-पार्किंग जोन, आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन एवं पैदल आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया ।
➡️ सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरों का चालू रहना सुनिश्चित किया जाए। संपत्ति संबंधी अपराधों और चोरी को रोकने के लिए व्यापारिक संगठनों व वाहन चालकों के साथ बैठकें की जाएं।
➡️व्यापारियों को अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए जरूरी पुख्ता इंतजाम कर,ने बाजारों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर व्यापारी तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
➡️आगामी त्योहार के मद्देनजर असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए गए।
➡️ अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने के साथ ही जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
➡️ प्रभारी अग्निशमन अधिकारी को दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में लगने वाली आतिशबाजी की दुकानो की सुरक्षा मानको की जांच करने एवं बाजार क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡️जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों,अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं को समय से निस्तारण करने हेतु सभी विवेचको को दिये गये निर्देश।
➡️ डायल-112 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करते हुए रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम करने के निर्देश दिए गए।
➡️ बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने तथा वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम लेने, महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मामलो में तत्काल कार्यवाही करने, बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने को निर्देशित किया गया।
➡️ बढ़ते साइबर अपराधों के लिये त्वरित कार्यवाही करने, MRM, GRM पोर्टल की जानकारी दी गयी एवं इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये। समस्त प्रभारी अपने थानाक्षेत्रान्तर्गत साइबर ठगी से बचने,अन्य अपराधों से बचाव के लिये स्कूल, कॉलेज एवं आम जनता को जागरूक करने के लिये अधिक से अधिक गोष्ठी आयोजित कर जागरुकता करने को निर्देशित किया गया।
➡️ हिस्ट्रीशीटरों की निरंतर निगरानी करने, सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
➡️”महोदय द्वारा गंभीर मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए ‘केस ऑफिसर स्कीम’ को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।”
➡️ समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया।
➡️ पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देश व प्रचलित अभियानों का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देश दिये गये ।
➡️ “पुलिस महानिरीक्षक महोदया, कुमाऊं परिक्षेत्र द्वारा कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर जारी किए गए प्रत्येक दिवस के प्रस्तावित कार्यों तथा बिंदुओं पर शत-प्रतिशत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।”
➡️ JMIS, CRIMAC, CEIR एवं NATGRID जैसे पोर्टलों का अधिकतम उपयोग कर सूचनाओं के बेहतर समन्वय एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।
➡️ सोशल मीडिया की सतत निगरानी कर भ्रामक, आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्टों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।
➡️ वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन लगाम के तहत समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले अभियुक्तों के बैकवर्ड व फारवर्ड लिंकेज का पता लगाकर उनके खिलाफ गुंडा/ गैंगस्टर तथा पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करने व उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ NBW/BW वारंटों की शत-प्रतिशत तामील, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण एवं विवेचनाओं को समयबद्ध पूर्ण किया जाए।
➡️ पुलिस अधीक्षक द्वारा लम्बित विवेचनाओं की गुणवत्तापुर्वक समीक्षा हेतु प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को समय-समय पर जानकारी लेने तथा थाना प्रभारियों को विवेचकों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने हेतु निर्देशित किया गया।

        उक्त मासिक गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय साह, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट  श्री राजेश साह व समस्त थाना/चौकी एवं शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad