बागेश्वर में आज फिर 2 कोरोना केस संक्रमितों की संख्या पहुंची 18

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर में इस बीच कोरोना के जहां काल 5 केस आये वही आज भी 2 नए कोरोना केस आये हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनीता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 225 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 111097
सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 6064 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 5990 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके है । शेष 18 संक्रमित मरीजों में से 2 का ईलाज कोविड केयर सेंटर में चल रहा है तथा 16 घर में आईसोलशन में हैं तथा अबतक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 02 केस आये है। तथा आज 02 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad