हल्द्वानी छात्रा दुराचार मामले में ABVP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार की गंभीर घटना के आरोप सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कड़ी नाराजगी जताई है। परिषद ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।
14 नवंबर को जारी प्रेस वक्तव्य में ABVP ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए इस गंभीर मामले की जानकारी सामने आई है। छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े इस मामले को परिषद ने गंभीरता से लिया है।ABVP उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री यशवंत पवार ने कहा कि संगठन पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।परिषद ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के लिए वह हमेशा प्रतिबद्ध है। इस मामले में भी संगठन पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad