बागेश्वर:(आस्था) जिला मुख्यालय से लगे गांव खोली में चल रहे आठू पूजा महोत्सव का आज माता नन्दा के डोला विसर्जन के साथ विधिवत ढंग से हुआ समापन

ख़बर शेयर करें

आठू पूजा महोत्सव 2024 खोली …. समापन दिवस

जिला मुख्यालय से लगे गांव खोली ( गरूङ मार्ग ) में चल रहे आठू पूजा महोत्सव का आज माता नन्दा के डोला विसर्जन के साथ विधिवत ढंग से समापन हुआ। आठू पूजा के समापन दिवस पर प्रातःकालीन आरती के उपरांत मंदिर परिसर देवी भक्तों से खचाखच भरा था।

जहाँ देवी भगवती के अवतरण के उपरांत देवडांगर द्वारा देवी भक्तो के ऊपर आशीर्वाद के चावल फूल फल आदि डालने के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया। इसके उपरांत मंदिर से माता नन्दा का डोला विसर्जन के लिए शुरू हुआ। माता नन्दा के दर्शन हेतु मन्दिर परीसर और डोला मार्ग में दोनों तरफ पुरूष-महिला देवी भक्तों की खासी भीङ-भाङ थी और देवी के जयकारे से समूचा वातावरण गुंजायमान था।

माता नन्दा के इस विदाई मौके पर देवो भक्तो की आखें नम थी। डोला समाप्ति स्थल तक सैकडों देवी भक्त, माता नन्दा के जयकारे के साथ पहुंचे और डोला विसर्जन के उपरांत वापस मंदिर परिसर लौटे। तदुपरांत सैकङो देवी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Ad