बागेश्वर:विधानसभा चुनाव बागेश्वर सीट पर उमीदवारों की चर्चा का बाजार कड़ाके की ठंड के बीच गर्म
बागेश्वर : प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2027 की उल्टी गिनती जहां शुरू हो गई है ,वहीं प्रदेश के प्रमुख राजनैतिक दल,भाजपा ,कांग्रेस, और यूकेडी अपनी ताकत झोंक रहे हैं ।वहीं टिकट के लिए उमीदवारों का सेमीफाइनल भी जारी है फाइनल में पहुंचने की होड साफ तौर पर देखी जा सकती है,उम्मीदवारी की ताल ठोक रहे नेताजी अपने को मजबूत दावेदार साबित कर रहे हैं, तो चुनावी बाजार भी इस कड़ाके की ठंड में बेहद गर्म है।
बागेश्वर विधानसभा की बात करें तो इन दिनों जगह जगह राजनीति की चर्चा जोरों पर है ।चाय की दुकान हो या हेयर सैलून सब जगह राजनीति की पाठशाला जारी है हर एक व्यक्ति अपना राजनैतिक अनुभव का ज्ञान बांट रहा है।वहीं चर्चाओं के बाजार में बीजेपी की ओर से वर्तमान विधायक पार्वती दास के साथ साथ उनके छोटे पुत्र भास्कर दास की चर्चा है तो वहीं इस बार टिकट की आस लगाए मथुरा प्रसाद समेत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या, और रणजीत दास की चर्चा हो रही है तो लोगों के बीच कांग्रेस की ओर से एडवोकेट बसंत कुमार और बाल कृष्ण की चर्चा भी जोरों पर देखने को मिल रही है।
अब टिकट किसी को भी मिले लेकिन धीरे धीरे नगर में राजनीति की चर्चा रफ्तार तो पकड़ ही गई है,आने वाले समय में ये पब्लिक मीटर क्या रीडिंग देगा वो तो आने वाला समय ही बताएगा।


