उत्तराखंड:धामी सरकार का बड़ा फैसला, निराश्रित महिलाओं की योजना अब इस नाम से जानी जाएगी

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने निराश्रित महिलाओं के लिए संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम बदल दिया है। अब यह योजना मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना के नाम से संचालित होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यह फैसला एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान देने और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से लिया है।
इस संबंध में उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्धांकी ने निदेशक, समाज कल्याण उत्तराखंड को पत्र भेजकर योजना का नाम संशोधित किए जाने की जानकारी दी है।
शासन की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि निराश्रित विधवा महिलाओं के भरण-पोषण अनुदान के साथ ही परित्यक्ता विवाहित महिलाओं और निराश्रित अविवाहित महिलाओं के लिए संचालित अनुदान योजना का नाम भी बदलकर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है।सरकार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य एकल महिलाओं को समाज में सम्मानजनक पहचान देना और उनके सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। नई पहचान के साथ योजना अब मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना के नाम से जानी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad