बागेश्वर:मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सात रतवे में ग्राम कार्ययोजना गठन हेतु विभागीय सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सात रतवे में ग्राम कार्ययोजना गठन हेतु विभागीय सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत सात रतवे में गुरुवार को ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा देवी की अध्यक्षता में कार्ययोजना गठन हेतु ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी, संगीता आर्या के निर्देशन में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, स्वजल, डेयरी, मत्स्य, पेयजल, शिक्षा, पंचायतीराज, वन, उरेड़ा, चिकित्सा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई।

इसके उपरांत सभी ग्रामीणों की सहभागिता से कार्ययोजना गठन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान, जिला परियोजना प्रबंधक तथा गिरजा शंकर भट्ट सामुदायिक विकास विशेषज्ञ स्वजल की सहभागिता से अभ्यास किया गया।

बैठक में ख्याली राम, खंड विकास अधिकारी, गोविंद बल्लभ जोशी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad