बागेश्वर:51 सूत्रीय मांगो को लेकर कांग्रेस का यहां अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ,धरने में बैठे संगठन महामंत्री कवि बोले…

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में 51 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने में कांग्रेस संगठन महामंत्री कवि जोशी बैठे हैं। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांगों को मन नहीं जाएगा वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।बता दे कि आज बागेश्वर नगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने बताया की बागेश्वर नगर क्षेत्र में लगातार पिछले 4 वर्ष से समस्याएं बनी हुई है। उन समस्याओं को दूर करने हेतु कांग्रेस पार्टी के अलावा लोगों के द्वारा भी लगातार आंदोलन किए जाते रहे हैं। लेकिन प्रशासन समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है और ना ही उनको दूर करने का कोई प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा आज से उनका अनिश्चितकालीन धरना यहां शुरू हो चुका है जिसके लिए वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर में बैठ गए। उन्होंने कहा कि संगठन महामंत्री के द्वारा धरने की शुरुआत कर दी गई है।वहीं संगठन महामंत्री कवि जोशी ने बताया की नगर क्षेत्र विभिन्न समस्याओं को लेकर वह लंबे समय से ज्ञापन दे रहे हैं। और लगातार जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं को दूर करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन समस्याएं आज भी जस की टस बनी हुई है। जिसको लेकर उनके द्वारा आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया गया है। अब उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य रहेंगे।
वहीं पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा की सैया भये कोतवाल तो डर कहेका यही आज बागेश्वर में भी देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के अनशन के लिए तहसील परिसर में ही जगह नहीं दी जा रही थी। जिस तरीके से सरकार के नुमाइंदे यहां जनता के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहे हैं वह नींदनीय है उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार सड़कों में उतरती रहेगी। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मंत्री राजेंद्र टंगड़िया,राजेंद्र परिहार,अंकुर उपाध्याय,हरीश तिरकोटी,कमलेश गड़िया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad