बागेश्वर:राज्य स्थापना दिवस पर भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर, 06 नवम्बर 2026। पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व बेला पर भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

“विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखण्ड के विकास की संभावनाएँ” तथा “मेरे सपनों का उत्तराखण्ड” विषय पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में बी.एड. प्रशिक्षु सीमा डिओरी, पूनम गोसाईं, मोनिका, रुचि काण्डपाल, उमेद सिंह तथा चाँदनी दानू ने निर्णायक के रूप में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य श्री दीप चन्द्र जोशी ने किया। उन्होंने बताया कि आगामी 09 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नुमाइश मैदान बागेश्वर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर पल्लवी उप्रेती, राजेश गड़िया, ललिता पंत, मीरा देवी, हरीश रावल आदि उपस्थित थे।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे –

भाषण प्रतियोगिता –
प्रथम – जिज्ञासा पंत, कक्षा 11, सरस्वती शिशु मंदिर, बागेश्वर
द्वितीय – चेतना आर्या, कक्षा 11, आनंदी एकेडमी, बागेश्वर
तृतीय – हिमांशी मेहता, कक्षा 08, गायत्री विद्या मंदिर, बागेश्वर

निबंध प्रतियोगिता –
प्रथम – विजय गड़िया
द्वितीय – मनीष सिंह पपोला
तृतीय – वरुण पांडे

चित्रकला प्रतियोगिता –
प्रथम – गुंजन पांडे, पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर
द्वितीय – कृष्णा सिंह, कक्षा 09, आनंदी एकेडमी, बागेश्वर
तृतीय – दीपक पांडे, सरस्वती शिशु मंदिर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad