बागेश्वर:दीपावली के दृष्टिगत सरयू घाट आतिशबाजी बिक्री स्थल पर फायर यूनिट मुस्तैद;
दीपावली के दृष्टिगत सरयू घाट आतिशबाजी बिक्री स्थल पर फायर यूनिट मुस्तैद; एसपी बागेश्वर के निर्देश पर सुरक्षा उपकरण जांचे गए
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशानुसार, दीपावली पर्व के दौरान जनपद में विशेष अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। त्योहार के दौरान किसी भी संभावित अग्नि दुर्घटना से निपटने और जन-धन की सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
इसी क्रम में आज दिनांक-06/2026 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) दिनेश चंद्र पाठक के कुशल मार्गदर्शन में फायर सर्विस बागेश्वर की एक विशेष यूनिट को सरयू घाट स्थित आतिशबाजी बिक्री स्थल पर तैनात किया गया।

सुरक्षा तैयारियों को पुख्ता करने के उद्देश्य से फायर यूनिट द्वारा मौके पर ही पोर्टेबल पंप और अन्य आवश्यक अग्निशमन यंत्रों व उपकरणों की गहन टेस्टिंग की गई। जांच के दौरान सभी उपकरण पूर्णतः कार्यशील और दुरुस्त स्थिति में पाए गए। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा संपूर्ण आतिशबाजी स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद फायर यूनिट को बिक्री स्थल पर मुस्तैद कर दिया गया है, ताकि दीपावली मेले और आतिशबाजी खरीद-फरोख्त के दौरान किसी भी आकस्मिक अग्नि दुर्घटना पर बिना समय गंवाए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

