बागेश्वर:जिलाधिकारी ने धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

जिलाधिकारी ने धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बैजनाथ मंदिर परिसर, बागनाथ मंदिर तथा कोट भ्रामरी मंदिर में संभावित भीड़ नियंत्रण एवं भगदड़ जैसी स्थितियों से बचाव के लिए पुलिस विभाग को भीड़ प्रबंधन संबंधी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मुख्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाने और सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा एवं जनसुरक्षा की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी सावधानियों एवं व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही पुरातत्व विभाग को 20 दिसंबर तक मूर्ति संग्रहालय का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं सभी संबंधित एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों के महत्वपूर्ण स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल एसडीएम प्रियंका रानी, एसडीएम ललित मोहन तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad