बागेश्वर-जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जनपद व प्रदेश वासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं, देखिये संदेश दिया ?

ख़बर शेयर करें

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरे के पावन पर्व की सभी जनपद एवं प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व हमें आपस में एकता के साथ रहने की सीख देता है साथ ही अधर्म का मार्ग छोड़कर धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता बुजुरगो तथा असहाय गरीब लोगों की रक्षा तथा उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की भी सीख देता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि 9 दिनों तक शक्ति के अनेक स्वरूपों की विधिवत अर्चना एवं पूजन किया गया है। सृष्टि के निर्माण में शक्ति का विशेष योगदान है। हमें चाहिए कि हम दशहरा विजयादशमी पर शक्ति स्वरूपा बालिकाओं एवं महिलाओं का सम्मान तथा रक्षा करने का संकल्प लें साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा एवं उन्हें शिक्षित एवं संस्कारवान बनाये जाने का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक धर्म का हर त्यौहार हमें सच्चाई के रास्ते पर चलने की सीख देता है। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी अपील की है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है इसके लिये यह जरूरी है कि सभी लोग त्यौहारों को सादगी के साथ मनाये तथा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें जिसमें मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Ad