बागेश्वर: घायल बाइक सवार युवक युवती के लिए देवदूत बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर-कांडा मार्ग स्थित बुड़घुना के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। उसी वक्त वहां से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार कांडा जा रहे थे। उन्होंने तु़रंत दोनों घायलों को अपने साथियों की मदद से अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय प्रमोद जोशी पुत्र देवीदत्त हरसीला और युवती 23 साल की शोभा पुत्री हरीश राम माजखेत बाइक से जा रहे थे। बुड़घुना के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। भाजपा नेता के पहुंचने पर दोनों को समय पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज कर रही डॉ. लता ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है।