बागेश्वर: दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ BJP का थामा दामन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: विधानसभा उपचुनाव का दौर चल रहा है मुख्यालय में लगातार राजनीति का पारा दिन पे दिन चढ़ रहा है वही कार्यकर्ताओं का इधर से उधर जाने की परंपरा भी चरम पर है इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी बीजेपी के युवा नेता दीपक सिंह खेतवाल के नेतृत्व में बागेश्वर कफलखेत नगर मंडल के निवासी जगदीश पालनी सहित दर्जन भर युवाओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली और पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की बात कही।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंदर फर्सवान और कपकोट विधायक सुरेश गड़िया द्वारा पार्टी में शामिल हो रहे युवाओं को फूलमालाओ से स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्षा बसंती देव , भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट , भाजपा महामंत्री संजय परिहार , घनश्याम जोशी , कपकोट ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू , बागेश्वर की ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी सहित पार्टी के अन्य कार्यकता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad