Bageshwar:कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा ग्राम गलई में रात्रि चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,

ख़बर शेयर करें

पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर की अध्यक्षता में कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा ग्राम गलई में रात्रि चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,

नशा, साइबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरुक

साथ ही उपस्थित लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं का किया मौके पर समाधान

*पुलिस मुख्यालय देहरादून व श्रीमान पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद बागेश्वर द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दिनांक- 31/10/2025 को श्री अजय शाह, पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर की अध्यक्षता में व श्री कैलाश सिंह बिष्ट प्रभारी कोतवाली बैजनाथ की उपस्थिति में ग्राम गलई कोतवाली बैजनाथ में जनता की समस्याओं से संबंधित मुद्दों के समाधान हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से विभिन्न विषयों पर वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर मौके पर ही यथासंभव समाधान कराया गया।
साइबर अपराध जागरूकता: उपस्थित लोगों को साइबर धोखाधड़ी (जैसे OTP शेयर न करना, डिजिटल अरेस्ट, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी), महिलाओं की सुरक्षा (जैसे ‘डायल 1090’ और ‘112’ का उपयोग), और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
यातायात सुरक्षा:
चौपाल में सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट के उपयोग और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने पर भी ज़ोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस-जनसहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad