बागेश्वर:582 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस की नशे के विरुद्व कार्यवाही
👉 582 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार
👉चरस परिवहन में प्रयुक्त वाहन को किया सीज
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे आँपरेशन प्रहार के तहत जनपद बागेश्वर में श्री जितेन्द्र मेहरा पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत दिनांक 02-10-2026 को एसओजी टीम द्वारा खाईबगड़ पुल तिराहे के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त कविन्द्र सिंह दानु पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी किलपारा, कपकोट थाना कपकोट जनपद बागेश्वर को आर्टिका कार वाहन संख्या UK11 TA 2964 में 582 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कपकोट में मु0 FIR N0-67/2026 धारा 08/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। गहन पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया की यह चरस वो अपने गाँव से इक्क्ठा करके महंगे दाम में हल्द्वानी बेचने ले जा रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
अभियुक्त का विवरण—- कविन्द्र सिंह दानु पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी किलपारा थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 32 वर्ष
पुलिस टीम का विवरण—
(1) उ.नि. जीवन सिंह सामन्त (एसओजी)
(02) कानि कुलदीप वर्मा (एसओजी)
(03) कानि. रमेश सिंह (एसओजी)
(04) कानि चालक विजय कुमार


