बागेश्वर:पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक रा.इ.का. बागेश्वर के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण
पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक रा.इ.का. बागेश्वर के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण
बागेश्वर, 03 नवम्बर 2026। पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर के कक्षा 6, 7 व 8 के छात्र-छात्राओं के एक दल ने गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल (अल्मोड़ा) का शैक्षिक भ्रमण किया।
यह भ्रमण नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
दल का नेतृत्व / प्रतिभाग –
शैक्षिक भ्रमण दल का नेतृत्व श्री दिनेश जोहरी, सहायक अध्यापक, श्रीमती चम्पा बोरा, सहायक अध्यापिका तथा कु. चाँदनी दानू द्वारा किया गया। इनके निर्देशन में छात्रों ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।
संस्थान में जो-जो देखा और सीखा –
- जैव विविधता संग्रहालय एवं हर्बेरियम
- सूर्य कुंज एवं औषधीय पौध वाटिका – 150 से अधिक औषधीय प्रजातियाँ
- पर्यावरणीय तकनीक प्रदर्शन – वर्षा जल संचयन, जैविक खाद, सौर ऊर्जा मॉडल
- प्रयोगशालाएँ – जल एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला
संस्थान के वैज्ञानिकों ने छात्रों को प्लास्टिक मुक्त हिमालय और जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य श्री दीप चन्द्र जोशी ने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।

