बागेश्वर:कोषागार बागेश्वर द्वारा राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5 के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन
बागेश्वर,
📌
डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5 के अंतर्गत आज कोषागार बागेश्वर द्वारा तहसील सभागार, बागेश्वर में जनपद के राज्य पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (Digital Life Certificate) बनवाने की प्रक्रिया, ऑनलाइन सुविधाओं तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी, बागेश्वर श्री के.आर. शार्की द्वारा पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने जीवन प्रमाण-पत्र की ऑनलाइन प्रक्रिया, इसके महत्व तथा पेंशनरों को उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।
शिविर में उप कोषाधिकारी कपकोट श्री जितेंद्र चंद्र उपाध्याय द्वारा पेंशन संबंधी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि/मैनेजर श्री मनीष मिश्रा द्वारा बैंकिंग सुविधाओं एवं पेंशन भुगतान से संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई।
लीड बैंक के वित्तीय साक्षरता केंद्र (FLC) के काउंसलर श्री चंदन सिंह द्वारा पेंशनरों को वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग जागरूकता के संबंध में बताया गया।
इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग की उपनिरीक्षक (SI) सुश्री मंजू पवार द्वारा साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं डिजिटल ठगी से बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. शिप्रा द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में सहायक लेखाकार श्री विजय देवपा, श्री रमेश बिष्ट एवं श्री मोहसिन अख्तर द्वारा भी पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं एवं अन्य आवश्यक विषयों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।


