बागेश्वर:2.092 किलोग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए दो अभियुक्त गणो को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में लगातार सप्ताह में तीसरी बार बागेश्वर पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही —
नशा सौदागरों के मंसूबे को नाकाम करती बागेश्वर पुलिस।
“नशा मुक्त उत्तराखण्ड” बनाने की मुहीम पर बागेश्वर पुलिस ने नशा तस्करी पर कसी नकेल।
SP बागेश्वर के निर्देशन में नशा तस्करी पर कड़ा वार लाखो की चरस बरामद ।
SP बागेश्वर के कुशल दिशा निर्देशन में “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करती बागेश्वर पुलिस
2.092 किलोग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए दो अभियुक्त गणो को किया गिरफ्तार।
चरस तस्करी में प्रयोग वाहन (स्कूटी) को किया सीज ।
उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम तथा उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) बागेश्वर के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत प्रभारी एस0ओ0जी0 निरीक्षक सल्लाउद्दीन खॉन पर्यवेक्षण में दिनांक 06-08-2026 की सायंकाल एस0ओ0जी0 टीम द्वारा थाना कपकोट क्षेत्र में शामा बैण्ड तिराहा के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी UK01TA4544 को रोककर चैक किया गया तो स्कूटी सवार युवको द्वारा अपने पास चरस होना बताया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राहुल वर्मा पुत्र श्री ओम शंकर वर्मा निवासी- संजय नगर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) व रोहित सिंह पुत्र श्री ओमकार सिंह, निवासी- दुर्गानगर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से 2.092 किलोग्राम अवैध चरस बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया और अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना कपकोट में मु0 FIR N0-50/26 धारा 08/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि यह चरस वह कम दामों में खऱीदकर अधिक मुनाफे के लिए इसे बरेली उत्तर प्रदेश बेचने ले जा रहे थे। अभियुक्त गण का फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है। अभियोग में गिरफ्तार अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ——
1-राहुल वर्मा पुत्र श्री ओम शंकर वर्मा निवासी- 192 हनुमान मंदिर गली, स्टेडियम रोड, संजय नगर, थाना बारादरी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) उम्र 32 वर्ष ।
2-रोहित सिंह पुत्र श्री ओमकार सिंह निवासी- दुर्गानगर, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) उम्र 28 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण——
1.उ0नि0 जीवन सामन्त, एस0ओ0जी0 ।
2.कानि0 कुलदीप वर्मा, एस0ओ0जी0 ।
3.कानि0 भुवन बोरा, एस0ओ0जी0 ।
4.कानि0 रमेश सिंह, एस0ओ0जी0/ANTF ।
5-कानि0 संतोष सिंह, एस0ओ0जी0/ ANTF ।
6.कानि0 चालक विजय कुमार (एस0ओ0जी0)
मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

