बागेश्वर:1.472 किलोग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए दो अभियुक्त गणो को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही—
👉 नशा सौदागरों के मंसूबे को नाकाम करती बागेश्वर पुलिस।
👉 SP बागेश्वर के कुशल दिशा निर्देशन में “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करती बागेश्वर पुलिस
👉 1.472 किलोग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए दो अभियुक्त गणो को किया गिरफ्तार।
👉 “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” बनाने की मुहीम पर बागेश्वर पुलिस ने नशा तस्करी पर कसी नकेल।
👉 चरस तस्करी में प्रयोग वाहन (मोटर साईकिल) को किया सीज ।
*उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम तथा उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित "ऑपरेशन प्रहार" के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS)* बागेश्वर के निर्देशानुसार जनपद में *मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम* हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत दिनांक 03-08-2026 की रात्रि 21:20 बजे एस0ओ0जी0 टीम द्वारा *थाना कपकोट क्षेत्र में पालीडुंगरा पुल के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त गण 1. गोविन्द सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम सुमगढ़ थाना कपकोट 2. राजा रावत उर्फ राज रावत पुत्र गोविन्द सिंह रावत निवासी सुमगढ़ थाना कपकोट को 1.472 किलोग्राम अवैध चरस वाहन संख्या UK06AC4957 मोटरसाइकिल (अपाचे)* से परिवहन करते हुए बरामद कर *एनडीपीएस एक्ट में निहित प्रावधानो* के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरुद्ध *थाना कपकोट में मु0 FIR N0-48/26 धारा 08/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट* में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग में गिरफ्तार अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्त गणों के *फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज* को खंगाला जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ——
1.गोविन्द सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम सुमगढ़ थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर उम्र 32 वर्ष
2.राजा रावत उर्फ राज रावत पुत्र गोविन्द सिंह रावत निवासी सुमगढ़, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर उम्र 26 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण——
(1) उoनिo जीवन सामन्त (एस0ओ0जी0)
(2) का0 कुलदीप वर्मा (एस0ओ0जी0)
(3) का0 चालक विजय कुमार (एस0ओ0जी0)

