बागेश्वर:(Big News) SOG, पुलिस टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र से 1.104 कि0ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

एस0पी0 बागेश्वर के कुशल दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध बागेश्वर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,

SOG बागेश्वर पुलिस टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र से 1.104 कि0ग्राम अवैध चरस के साथ बरेली (उ0प्र0) निवासी 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद बागेश्वर में श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा छेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत आज दिनांकः 05-09.2024 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत SOG प्रभारी निरीक्षक श्री सलाउद्वीन के नेतृत्व में SOG पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अमल करते हुए अनर्सा तिराहे से करीब 250 मी0 आगे भराड़ी रोड से शाबाद मोहम्मद पुत्र स्व0 श्री मल्लू बक्श, उम्र 22 वर्ष, निवासी-कोइना शीदीपुर, थाना-भमौरा, जिला-बरेली (उ0प्र0) को चैक किया गया तो उसके कब्जे से 1.104 कि0ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। मौके पर उक्त अभियुक्त को मय चरस के गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्व थाना कोतवाली बागेश्वर में मु0 FIR N0-53/2024 अन्तर्गत धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया ।

नशा/नशा तस्करों के विरुद्व जनपद पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गिरफ्तारी टीम का विवरण-
01- निरीक्षक श्री सलाउद्वीन (प्रभारी SOG)
02– हे0का0 राजभानु
03- आरक्षी रमेश सिंह
04- आरक्षी भुवन बोरा
05- आरक्षी संतोष सिंह
06- आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार

   

ADVERTISEMENTS
Ad Ad