बागेश्वर: वरिष्ठ नागरिक कल्याण जन कल्याण न्यास का अधिवेशन आयोजित,नई कार्यकारिणी का किया गया गठन, ये चुने गए पदाधिकारी?

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: बागेश्वर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण जन कल्याण न्यास का अधिवेशन आयोजित किया गया अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे दलीप सिंह खेतवाल को संगठन का अध्यक्ष व बाला दत्त तिवारी को महासचिव चुना गया। नगर के बागनाथ पैलेस में हुए अधिवेशन के मुख्य अतिथि पहरू पत्रिका के संपादक हयात सिंह रावत ने वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास के कार्यों की सराहना की। कहा कि न्यास समय-समय पर सामाजिक मुद्दों को उठाता रहता है। उन्होंने जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि जंगली जानवरों का आतंक आज पहाड़ की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। इससे निजात दिलाने के लिए शासन के सामने निर्णायक पहल करनी होगी। सभी लोगों को संगठित होना होगा। वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा, गंगा सिंह पांगती, एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी, वंशीधर जोशी, संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा, इंद्र सिंह परिहार ने विचार रखे।रणजीत सिंह बोरा को संगठन का संरक्षक, इंद्र सिंह परिहार को न्यास का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीमा वर्मा को महिला उपाध्यक्ष, नवीन लाल साह को उपाध्यक्ष, गुलाब सिंह दशौनी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नैन सिंह रावत को सह सचिव, दिगंबर सिंह परिहार को कोषाध्यक्ष, भवानी राम आगरी को संप्रेक्षक, हरीश सोनी को संगठन मंत्री, लक्ष्मण सिंह रौतेला को सह संगठन मंत्री, गोपाल राम, गोपाल सिंह गढ़िया को सलाहकार चुना गया। गणेश दत्त कांडपाल, प्रवीण सिंह दफौटी, दीवान सिंह दानू, रमेश रस्तोगी,चंदन सिंह नागरकोटी, लोकमणि पाठक, जयंत भाकुनी, किशन सिंह मालडा, भुवन कांडपाल, नबल किशोर जोशी को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। साथ ही अजब सिंह दानू को आमंत्रित सदस्य चुना गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad