बागेश्वर-कांग्रेस ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निकाली पद यात्रा और फिर फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड केके बागेश्वर में जिले की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी का सरकार पर लगातार हमला जारी है इसी क्रम मेंकवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में राज्य सरकार व जिला प्रशासन
को जगाने के लिए नुमाइश के मैदान से एसबीआई तिहाई तक पदयात्रा निकाली गई व उसके तत्पश्चात sbi तिराहे पर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का सामूहिक पुतला दहन किया गया।

कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि आज बागेश्वर जिले को बनाए हुए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं परंतु हमारे पूर्वजों व बड़े भाइयों ने जिस विकसित बागेश्वर जिले का सपना देखा था।
वह सपना आज भी 25 वर्षों तक अधूरा है।
बागेश्वर जिले बनने के 25 वर्षों के बाद भी आज भी यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली व पानी की मूलभूत समस्याओं से लोगों को आए दिन गुजरना पड़ता है।
आज युवा कांग्रेस बागेश्वर अपनी इस पदयात्रा को बागेश्वर जिला बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जन आंदोलन के लिए प्रेरित करने वाले हम सबके आदर्श स्वर्गीय गुसाई सिंह दफौटी जी को समर्पित करते है। और सरकार व जिला प्रशासन से मांग करते है कि तहसील परिसर में उनकी मूर्ति स्थापित की जाए जिससे भविष्य में भी उनसे समाज के सभी लोगो को प्रेरणा मिलती रहे।

ईश्वर पांडेय प्रदेश सचिव ने कहा कि आज 25 सालो बाद भी जिला स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा के देख कर आज मन बहुत दुःखी है ।
सरकार व जिला प्रशासन की नींद कब जागेगी और कब हमारे जिले के लोगो को बागेश्वर अस्पतालों में ही उचित इलाज मिलेगा। उन्होंने जल्द ही युवा कांग्रेस बागेश्वर की सभी 27 सूत्रीय माँग पूरी करने की माँग की है।

अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जल्द से जल्द युवा कांग्रेस बागेश्वर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं सही नही करेगा तो युवा कांग्रेस बागेश्वर उग्र जन आंदोलन करने को वाध्य होगी।

कार्यक्रम का संचालन अंकुर उपाध्याय व ईश्वर पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर, ईश्वर पांडे प्रदेश सचिव,
अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता, राजेंद्र टंगड़िया पूर्व राज्य दर्जा मंत्री,

सुनील पांडे जिला कोषाध्यक्ष, जयदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष, रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष, जगत नेगी विधानसभा अध्यक्ष, कमल बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष,
रोहित खैर नगर अध्यक्ष,
संस्कार भारती नगर सोशल मीडिया अध्यक्ष,
अजय पांडे ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष,
संजय चिनियाल जिला महासचिव,
मोहम्मद वसीम जिला सचिव, प्रियांशु पांडे, कमल कोहली, विशाल रावत, फिरोज खान, मोनिस खान, नागेंद्र मनवाल, पंकज पंत जिला महासचिव,
राजू मनवाल,धीरज धपोला, राहुल, रंजीत कोहली,
अंकित नगरकोटी, अनिल चौबे, दिव्यांशु कुमार आदि मौजूद रहे।

Ad