बागेश्वर-नगर के तल्ला बिलौना में बिलौना पगना मोटर मार्ग के दरकने से बाल बाल बचा मकान अभी कुछ रोज पहले ही आया था मलबा परिवार द्वारा तुरंत सुरक्षा दीवार की की थी मांग लेकिन सरकारी अमला सोया रहा ,कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बाल कृष्ण ने भी उठाए सवाल

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर नगर के बिलौना वार्ड के तल्ला बिलौना में इस आफत की बारिस के चलते एक बार फिर देवेंद्र सिंह के मकान में सड़क टूट कर मलबा पहुंच गया आपको अवगत करा दें कि अभी कुछ ही रोज पहले यहां ऐसे ही मलबा गया था और सरकारी अमले द्वारा मौक़ा मुआयना भी किया गया जिसपर परिवार के लोगों ने खतरे को भांपते हुवे तुरंत सड़क तक सुरक्षा दीवार की मांग की थी लेकिन उस समय सरकारी अमला महज खानापूर्ति करते हुवे सोया रहा लेकिन इस बार यहीं पर को सड़क बीचो बीच टूट कर ढह गई और मलबा मकान की ओर चले गया बहरहाल मकान को नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन प्रशासन की कार्यशैली का आभाष जरूर हो गया जिस पर यहां पहुंचे कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बाल कृष्ण ने सरकारी अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई और सरकारी कार्य शैली पर भी सवाल उठाए

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad