उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड शासन ने जारी की अधिसूचना, प्रदेशभर के सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश की महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ के पर्व पर अवकाश रहेगा।अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने उत्तराखंड राज्य के अधीन शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।शासन की ओर से जारी आदेश सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।इस निर्णय से प्रदेशभर में कार्यरत महिला कर्मचारियों को करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए अवकाश मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad