जन्मदिन हो या सालगिरह अब छुट्टी ले सकेंगे पुलिस कर्मी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड राज्य के पुलिस कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर अब थाने चौकी और पुलिस लाइनो में तैनात कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल स्तर के पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था सभी जिलों में लागू कर दी गई है। अब इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह जैसे मौकों पर अवकाश प्रदान करने में प्राथमिकता दी जाएगी।शुरुआत में पुलिस मुख्यालय द्वारा चार मैदानी जिलों को छोड़कर सभी पहाड़ी जिलों में साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था लागू की थी। कोविड-19 की दूसरी लहर और कावड़ के अलावा इसका पालन किया गया। इसके परिणाम सकारात्मक आने के बाद अब मुख्यालय ने सभी थाने चौकियों को निर्देशित किया है ।सभी थाने- चौकी को पुलिस कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश का रोस्टर बनाने के लिए कहा गया है। अपरिहार्य कारणों को छोड़ दें तो साप्ताहिक अवकाश के पालन किए जाने को निर्देश दिए गए हैं साथ ही पुलिस मुख्यालय ने सभी प्रभारियों को पुलिसकर्मियों के बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे अवसरों पर अवकाश देने में उदारता बरतने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad