चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें

चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। शनिवार को रेस्क्यू टीम ने एक और श्रमिक को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया है।टनल में अब दो अन्य लापता श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।टनल के भीतर भरे पानी को निकालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंप समेत अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है। पानी की निकासी से रेस्क्यू टीमों को टनल के अंदर आगे बढ़ने और संभावित स्थानों तक पहुंचने में मदद मिल रही है।रेस्क्यू अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।प्रशासन ने दोनों लापता श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad