उत्तराखंड-प्रदेश की इन सड़कों की दशा सुधरेगी अब,142 करोड़ की धनराशि प्रदान, सीएम धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रदान

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय सड़क निधि के अन्तर्गत सड़कों की मरम्मत के लिये 142 करोड़ की धनराशि प्रदान की है। जिसके अन्तर्गत देहरादून में जोगीवाला- लाडपुर-रायपुर रोड- सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 77 करोड़ 53 लाख रूपये जारी किए गए हैं।
कालाढूंगी के सरदारनगर- बाजपुर- केशोवाला- कोटाबाग सड़क के सुधार कार्य हेतु 20 करोड़ 63 लाख रूपये, मरचुला- सराईखेत – बैजरों- पोखरा – कांसखेत पौड़ी राजमार्ग में सुदृढीकरण कार्य हेतु 11 करोड़ 61 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।
पौड़ी स्थित रिखणीखाल में स्व० श्री जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग के सुदृढीकरण कार्य हेतु 20 करोड़ 20 लाख रूपये, कर्णप्रयाग सिमली-ग्वालदम बागेश्वर-चौकोड़ी-थल मुनस्यारी-जौलजीवी मोटर मार्ग का सुदृढीकरण हेतु 12 करोड़ 27 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
उन्होंने टिहरी विधानसभा के आराकोट वाल्काखाल गुनोगी मोटर मार्ग के स्थान खड़ीखाल से केमर गांव होकर श्रीकोट तानगला तक रिंग रोड का निर्माण कार्य हेतु ₹. 10.50 लाख एवं खटीमा विधानसभा के ग्रामसभा दमगढ़ा खटीमा में मार्ग का निर्माण हेतु ₹ . 74.08 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
अल्मोड़ा विधानसभा के अन्तर्गत लिंक मार्ग का निर्माण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹. 64.91 लाख, रामनगर विधानसभा के अन्तर्गत गंगोत्री विहार कॉलोनी की गली नं.-1, 2 तथा 3 में सुधारीकरण कार्य हेतु ₹. 18.24 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट की मडमांडलेय-बटुकेश्वर ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना फेज 2 हेतु ₹ 22 करोड़ 28 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के खाड़ी क्षेत्रान्तर्गत नवीन राजकीय महाविद्यालय के संचालन हेतु शैक्षिक/शिक्षणेत्तर के 10 पदों के सृजन हेतु स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्राथमिक विद्यालय देवरी, खटीमा जनपद ऊधमसिंह नगर का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.श्री गम्भीर सिंह कन्याल, रा.प्रा. विद्यालय, देवरी, खटीमा किए जाने को स्वीकृति प्रदान की है।

Ad