बागेश्वर:जनपद में डीएलएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से प्रारंभ, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जनपद में डीएलएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से प्रारंभ, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आज दिनांक 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा आयोजित द्विवर्षीय डीएलएड (D.El.Ed.) प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा जनपद बागेश्वर में निर्धारित समय पर अत्यंत शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हो गई है। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। केंद्रों में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की नियमानुसार सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग (Frisking) की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री, मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को केंद्र के अंदर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है।
पुलिस अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि परीक्षार्थी बिना किसी व्यवधान के अपनी परीक्षा दे सकें।


