उत्तराखंड: शादी की खुशियां बदलीं मातम में , बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, चार की गई जान
रुद्रप्रयाग। जिले के रांसी गांव में शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बारात से लौट रहा एक वाहन बांसवाड़ा-केंदार मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, रांसी गांव में दो विवाह समारोह आयोजित किए गए थे। दोनों परिवारों में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। लोग एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे थे। इसी बीच बारात से लौट रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन के खाई में गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई।हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दूल्हे के मामा की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मना रहे परिवारों में कोहराम मच गया। रांसी गांव के दो परिवारों के मुखियाओं की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
एक तरफ गांव में विवाह समारोहों को लेकर उत्साह का माहौल था, वहीं कुछ ही देर में दुर्घटना ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे के बाद गांव की महिलाओं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


