देहरादून :(बिग न्यूज) उत्तराखंड यूटेट परीक्षा की आई अपडेट

ख़बर शेयर करें

परिषद् के पत्रांक उ०वि०शि०प०/ यू०टी०ई०टी० 2026-विज्ञप्ति 01/77-81/2026-27 दिनांक 14 जुलाई 2026 क्रम में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (प्रथम एवं द्वितीय) UTET-1&11 2026 का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2026 (मंगलवार) को (क्रमशः प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक UTET-I तथा अपराह्न 02:00 बजे से 04:30 तक UTET-II) राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में प्रस्तावित है।
उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 (प्रथम एवं द्वितीय) में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक एवं अर्ह अभ्यर्थियों से परिषद् की वेबसाइट www.ukutet.com पर दिनांक 14 जुलाई 2026 से 03 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। प्रतिकूल मौसम के कारण इण्टरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित होने से अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने में कठिनाई होने की सम्भावना के दृष्टिगत निर्धारित अंतिम तिथि को दिनांक 09 अगस्त 2026 तक विस्तारित किया जा रहा है। निर्धारित अंतिम तिथि व समय के बाद किसी भी दशा में आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन के क्रम में संशोधित तिथियां निम्नवत् हैं-

आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि
: 14 जुलाई 2026

आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि

: 09 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

: 11 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

आवेदन पत्रों में संशोधन करने की तिथि

: 12 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad