बागेश्वर-कपकोट में पूर्व सैनिकों सम्मान समारोह,सभी शीर्ष नेताओं ने डबल इंजन सरकार को जमकर घेरा

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता पाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही अब प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कपकोट विधान सभा के पूर्व सैनिकों एवं अधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख अतिथि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अब वो समय आ गया है लोकतंत्र व प्रदेश बचाने के लिए प्रदेश की जनता को कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक सम्मान 1962,1965,1971, कारगिल युद्ध के सैनिकों के लड़ाई लड़ चुके वीर सैनिकों लिए है। रावत ने कहा कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसने बांग्लादेश को अलग देश बनाया।कांग्रेस ने देश के पूर्व सैनिकों को सर्वाधिक अनुग्रह राशि देने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश मे कांग्रेस की सरकार आने पर सैनिक परिवारों की देख रेख करने के लिए प्रत्येक जिले में एक अलग मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करेगी।

जो केवल और केवल पूर्व सैनिकों की समस्याओं को देखेंगे। उन्होंने कहा कि काग्रेस ने सरकार में रहते महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की । लेकिन प्रदेश भाजपा सरकार ने योजना को उलझा दिया। उन्होंने कहा कि जब वह सत्ता में थे विधवा बहु व पुत्री को भी पेंशन देने का निर्णय लिया था। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही एक परिवार एक व्यक्ति पेंशन योजना बंद कर दी।। उन्होंने कहा कि 3 साल में 32 हजार लोगों को रोजगार देने का काम किया। लेकिन भाजपा ने रोजगार छिनने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही पहले वर्ष ही 25 हजार लोगों को रोजगार देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है लेकिन सरकार उस पर नियंत्रण खो चुकी है।इसके अलावा कांग्रेस प्रत्येक युवा को न्याय के मुताबिक बेरोजगारी भत्ता देगी, रावत ने कपकोट आर्मी कैंटीन खोलने का आश्वासन भी दिया। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि युवाओं को हमेशा धोखा देने का काम भाजपा करती आई है।प्रदेश में लगातार पलायन हो रहा । 5 सालों में भाजपा सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया। खोखले नारे खोखले वायदे भाजपा की नीति बन गयी है। किसानों की हालत दयनीय हो चुकी है। पूंजीपति मालामाल हो रहे है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में परिवर्तन निश्चित है। जनता प्रदेश से भाजपा को बेदखल करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक देश के विकास की रीढ़ है। उन्होंने एक लड़ाई देश को बचाने के लिए लड़ी है। अब एक और लड़ाई प्रदेश बचाने के लिए आगे आना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि भाजपा को विपक्ष में रहने के लिए कांग्रेस का साथ दे।इसके अलावा इस दौरान बढता ईंधन,गैस व बेलगाम महंगाई का मुद्दा भी छाया रहा वहीं कार्यक्रम में 300 से अधिक पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया और 500 से अधिक लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा।


पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए। उनके द्वारा चलाये जा रहे कार्यो की जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लोकमणी पाठक ने इस दौरान प्रभारी अजय पासवान, पूर्व मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, राजेन्द्र टंगड़िया, गोविंद बिष्ट, गोविंद ऐठानी रंजीत दास,दीपक गड़िया, भैरव नाथ, भरत फर्स्वाण,अर्जुन भट्ट,सुरेंद्र खेतवाल,वंदना ऐठानी,गोपा धपोला, गीता रावल, सुनीता टम्टा, पूजा आर्या, रेखा आर्य, देवेंद्र परिहार, जंगदीश पूरी, प्रयाग भट्ट, खजान पांडेय, सुनील भंडारी, संचालन चामू देवली,भुवन साही ने संयुक्त रूप से किया।

Ad