उत्तराखंड:राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बागेश्वर के बाल वैज्ञानिकों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद SCERT द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बागेश्वर के बाल वैज्ञानिकों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

दिनांक 8 9 10 को देहरादून में आयोजित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2024 में बागेश्वर के बाल वैज्ञानिकों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया।

जूनियर वर्ग की प्रदर्शनी प्रतियोगिता में
रा• उ • मा • वि• करलापालड़ी के सार्थक बिष्ट ने खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता उपविषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
रा• उ • मा • वि• अनरसा की ज्योति मेहता ने कचरा प्रबंधन में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वही सीनियर वर्ग में इ• का• असौ की भाविका जोशी ने परिवहन एवं संचार में प्रथम स्थान प्राप्त किया,
तथा रा• इ का अमस्यारी के दीक्षित तिवारी परिवहन एवं संचार में तृतीय स्थान,

  • इ• का• सिरकोट के पीयूष भट्ट ने संसाधन प्रबंधन में तृतीय स्थान प्राप्त किया

रा• उ • मा • वि• उतरौड़ा के कृष्णा ने कचरा प्रबंधन में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने जिले का नाम रौशन किया।

सभी ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक एवं विद्यालय को धन्यवाद किया
छात्र छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाअधिकारी बागेश्वर आशीष भटगांइ, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह सौन , जनपद विज्ञान समन्वयक दीप चंद्र जोशी ,रुचि गोस्वामी,रवि मिश्रा ,ममता पुरोहित , मोहन चंद्र साह , कैलाश अंडोला आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad