उत्तराखंड में 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, सरकार ने घोषित किए नाम

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं की घोषणा कर दी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने इसकी आधिकारिक सूची जारी की है।

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए राज्य के सभी 13 जिलों से एक-एक महिला का चयन किया गया है। इसके अलावा विभिन्न जिलों की 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके बेहतर कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा।
इन सभी सम्मानित महिलाओं को 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे…और चयनित महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है….जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। इस वर्ष चयनित महिलाओं ने खेल, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, वैज्ञानिक शोध, स्वरोजगार, समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण और दिव्यांगजन कल्याण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार उन कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है…जिन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, प्रारंभिक शिक्षा और महिला जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में सराहनीय भूमिका निभाई है।सरकार का कहना है कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना तथा उनके कार्यों को नई पीढ़ी के सामने प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करना है।

Ad
Ad Ad