दीपावली पर्व के दृष्टिगत बागेश्वर पुलिस व अग्निशमन विभाग अलर्ट; कपकोट और बागेश्वर नगर क्षेत्र में पटाखा गोदामों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की अग्निसुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण।

Ad
ख़बर शेयर करें

दीपावली पर्व के दृष्टिगत बागेश्वर पुलिस व अग्निशमन विभाग अलर्ट; कपकोट और बागेश्वर नगर क्षेत्र में पटाखा गोदामों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की अग्निसुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशानुसार, दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में लगने वाली आतिशबाजी की दुकानों के सुरक्षा मानकों की जांच करने एवं बाजार क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखने के कड़े आदेश निर्गत किए गए हैं, जिसके क्रम में फायर टीम कपकोट द्वारा कपकोट व भराड़ी बाजार के आतिशबाजी (पटाखा) विक्रेताओं के गोदामों की अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आतिशबाजी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि वे विस्फोटक व आतिशबाजी सामग्री को अनिवार्य रूप से बाजार क्षेत्र से बाहर, दूर सुरक्षित स्थानों पर ही स्टोर करेंगे। इसके साथ ही, बाजार से बाहर स्थित आतिशबाजी के गोदामों में यह सुनिश्चित करवाया गया कि गोदाम मालिक अग्नि दुर्घटना के जोखिम के तहत अग्निशामक व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर उचित व आवश्यक प्रबंध करेंगे। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति या अग्नि दुर्घटना होने पर तुरंत फायर स्टेशन को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया।
इसी अभियान के क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) दिनेश चंद्र पाठक एवं प्रशिक्षु FSSO सचिन सेमवाल द्वारा बागेश्वर नगर क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन भौतिक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान टीम द्वारा स्मार्ट प्वाइंट मॉल, होटल शिवांश, अल्मोड़ा अर्बन बैंक, नैनीताल बैंक, चंडिका बैंक्वेट हॉल, और भविष्य इन होटल आदि प्रमुख प्रतिष्ठानों में जाकर वहां स्थापित अग्निशमन यंत्रों, फायर अलार्म सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट (आपातकालीन निकास) तथा विद्युत व्यवस्था की गहन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान सभी संबंधित प्रबंधकों और मालिकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि सभी फायर उपकरण हर समय सक्रिय व क्रियाशील अवस्था में होने चाहिए। साथ ही, दीपावली त्योहार के दौरान विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad