हल्द्वानी :(बिग न्यूज) National Games आप देख सकते है फ्री, अपील जनता से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रीय खेल राज्य की राजधानी देहरादून के साथ साथ अन्य जनपदों में भी आयोजित हो रहे हैं। हल्द्वानी में भी मिनी स्टेडियम एवं गोलापार स्टेडियम में विभिन्न खेलों का आयोजन हो रहा है। दोनों स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं को अधिक से अधिक लोग देख सकें इस हेतु व्यापक व्यवस्था की गई है। दर्शक दीर्घा में निःशुल्क बिना कोई टिकट, प्रवेश की व्यवस्था है, साथ ही गोलापार स्टेडियम तक आवागमन हेतु उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा सटल सेवा प्रारंभ की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई और सहायक निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी ने बताया कि लोग राष्ट्रीय खेलो से ज्यादा से ज्यादा जुड़े, सबके लिए फ्री दर्शक दीर्घा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad