कुमाऊँ कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत ने मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास कुमाऊनी में इस गीत को गाकर किया,देखिए गीत

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर मीडिया, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिसके बेहतर नतीजे सामने आए हैं। इसी कड़ी में कुमाऊँ कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस श्री दीपक रावत ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में गीत के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया है। उन्होंने “सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ऊलां” शीर्षक से गीत गाया है जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गीत में वह स्थानीय बोली भाषा में समाज के हर तबके युवा, बुजुर्गों, महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। 18 वर्ष के नवयुवाओं को भी वह अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

गीत सुनने को कीजिए इस लिंक को क्लिक

https://www.facebook.com/share/v/MFwofwxQEG3ZrxqC/?mibextid=ytq1xL

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad