उत्तराखंड: हल्द्वानी RTO कार्यालय में गोली चलने के मामले में FIR, प्रशासनिक अधिकारी पर केस दर्ज

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने के मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी की पिस्टल से गोली चली थी। गोली कार्यालय की अलमारी को पार करते हुए फाइलों में जा धंसी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ।
गोली चलने की घटना के बाद आरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
घटना के बाद यह चर्चा भी सामने आई कि पटल परिवर्तन को लेकर प्रशासनिक अधिकारी नाराज थे। गोली चलने के तुरंत बाद अधिकारी मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि वह अपना असलहा भी साथ लेकर गया।
फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad