अब हल्द्वानी 18 अगस्त से खुल जायेंगे प्राइवेट स्कूल और क्या हुवा फैसला जानें

ख़बर शेयर करें

अब उत्तराखंड हल्द्वानी में 18 अगस्त से हल्द्वानी और उसके आसपास के सभी प्राइवेट स्कूल कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के स्कूल खुल जाएंगे। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की आज ऑनलाइन बैठक में सर्वसहमति से 18 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि सभी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मति से 18 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया।स्कूलों में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन कराया जाएगा ।बच्चों के स्कूल पहुंचने पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा इसके अलावा मास्क और सैनिटाइजेशन अनिवार्य रहेगा इसके अलावा स्कूल खुलने के बाद सभी छात्र-छात्राओं से शिक्षण शुल्क के अलावा अन्य शुल्क भी लिए जाएंगे। फिलहाल अन्य कक्षाओं का संचालन अभी नहीं किया जाएगा इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad