उत्तराखंड : चंपावत जिले के बाराकोट की प्रियंका ने की पास PCS परीक्षा, बनी सूचना अधिकारी

ख़बर शेयर करें

चम्पावत/बाराकोट। विकास खंड बाराकोट के रावल गांव की रहने वाली प्रियंका जोशी का जिला सूचना अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उन्होंने पीसीएस परीक्षा 2021 को पास कर यह मुकाम हासिल किया है।राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के पद से सेवानिवृत्त हुए हरिनंदन जोशी की पुत्री प्रियंका के चयन से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। तमाम लोग उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रियंका की माता पुष्पा जोशी गृहणी हैं। प्रियंका बचपन से ही होनहार रही हैं। प्रियंका की प्रारंभिक परीक्षा लोहाघाट के ओकलैंड पब्लिक स्कूल से हुई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़ी बहन कंचन एवं छोटे भाई शिवम व अपने गुरुजनों को दिया है।प्रियंका की इस सफलता से उनके गांव में जश्न का माहौल है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी ने बताया कि प्रियंका की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह है। युवा प्रियंका को अपना आदर्श मानकर भविष्य की तैयारी करने का संकल्प ले रहे हैं। वहीं प्रियंका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालय के गुरुजनों का भी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया है।

Ad