बागेश्वर:राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित


17 फरवरी, 2025 बागेश्वर। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) देहरादून के तत्वावधान में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार बागेश्वर में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में वर्षभर आयोजित कार्यकमों की श्रृंखला में जनपद स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, प्राइड ऑफ इण्डिया एवार्ड, इंटरनेशनल आइकन एवार्ड तथा वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर क्लब मेम्बर हरिमोहन ऐठानी ने अपने व्याख्यान के द्वारा छात्र-छात्राओं को गणित की कठिन अवधारणाओं को सरलतम तरीके से हल करने के तरीके बताये तथा मैजिक स्क्वायर, त्रिभुज, वर्ग, आयत की सूत्र के माध्यम से गणना करने के तरीके बताये। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रा०शि० विनय कुमार आर्य ने कहा कि वर्ष 2012 को राष्ट्रीय गणित वर्ष के रूप में घोषित किया गया तथा 22 दिसम्बर को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गणित को कठिन विषय नही समझना चाहिये इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में गणित विषय के प्रति रूचि उत्पन्न होती है।

यूकॉस्ट के जनपद समन्वयक दीप चन्द्र जोशी, प्रधानाचार्य ने बताया कि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो० दुर्गेश पंत के निर्देशन में गणित व विज्ञान विषय के प्रति छात्र-छात्राओं में समझ विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय गणित दिवस तथा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में आज जनपद स्तरीय गणित क्विज प्रतियोगिता व विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित ख्याति प्राप्त गणितज्ञ हरिमोहन ऐठानी का लोकप्रिय व्याख्यान का आयोजन किया गया। जूनियर क्विज प्रतियोगिता में गौरव जोशी, सागर जोशी, ललित कुमार वि०मो० जो०स्मा०रा०३०का० बागेश्वर की टीम प्रथम, साक्षी वर्मा, युवराज जोशी, श्रेयश जोशी, सरस्वती शिशु मंदिर इ०का० चौरासी की टीम द्वितीय तथा वर्षा गढ़िया, सोनाक्षी टम्टा, सिद्धार्थ बनकोटी, गायत्री विद्या मंदिर की टीम तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में गीतिका पंत, विरेन्द्र राम, दीपक मेहता, सरस्वती शिशु मंदिर इ०का० चौरासी की टीम प्रथम, सुमित चौबे, त्रिभुवन काण्डपाल, तनुज सिंह रावत, वि० मो० जो० स्मा०रा०इ० का० बागेश्वर की टीम द्वितीय तथा कविता, अंजलि परिहार व अंजु, रा०बा०३०का० बागेश्वर की टीम तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम का संचालन रवि मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भरत जोशी, करिश्मा दानू, रोहित कुमार, पिंकी गोस्वामी, नेहा जोशी, मोहित जोशी आदि लोग उपस्थित थे।








