उत्तराखंड:इस जनपद की सड़कें बन रहीं गड्ढामुक्त — प्रशासन की सतत निगरानी जारी

Ad
ख़बर शेयर करें

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशानुसार सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। लोक निर्माण विभाग बागेश्वर ने 43 किमी, कपकोट खंड ने 11 किमी तथा पीएमजीएसवाई कपकोट ने 30.50 किमी पैचवर्क पूरा किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि गड्ढामुक्त सड़कें प्रशासन की प्राथमिकता हैं, जिससे नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा मिले।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad