बागेश्वर में सम्पन्न हुई “द्वितीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग 2026

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। उत्तराखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद UCOST, देहरादून के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के निर्देशन में जनपद बागेश्वर के तीनों विकासखंडों – बागेश्वर, कपकोट एवं गरुड़ में आज 18 अगस्त 2026, मंगलवार को “द्वितीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग” का सफल आयोजन किया गया।

तीनों विकासखंडों में लगभग 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार आधारित प्रश्नों में अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

विकासखंड बागेश्वर के चयनित प्रतिभागी:

सीनियर वर्ग कक्षा 9-12:
फाल्गुनी जोशी, लोकेश कांडपाल, लोकेश सिंह नेगी, कृष्णा रावत, अभिज्ञान जनाउटी, ध्रुव पांडे, भावेश उपाध्याय, खुशी उपाध्याय

जूनियर वर्ग कक्षा 6-8:
मोनिका कारकी, सानवी आर्या, गौरव सिंह मिरोला, आकर्ष नयाल, भव्या लोहनी, हृदयांशी, ऋतिक पांडा, नवनीत जोशी

उपरोक्त सभी छात्र-छात्राएं अब 27 अगस्त 2026, गुरुवार को जनपद बागेश्वर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रीमियर लीग में प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर से श्रेष्ठ 2 जूनियर एवं 2 सीनियर छात्र-छात्राओं का चयन 14-15 अक्टूबर 2026 को देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

आयोजन का उद्देश्य:
इस प्रीमियर लीग का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक समझ विकसित करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना, उनमें प्रश्न पूछने की आदत डालना तथा आत्मविश्वास में वृद्धि करना है। UCOST द्वारा किया जा रहा यह अभिनव प्रयोग सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम का सफल संचालन संगम शाह, सहायक अध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेज खुनौली द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में नीरज जोशी, गरिमा शाह, विक्रम सिंह पिलखवाल, भारत जोशी, आशीष, महेश सिंह धनगरिया, विजेंद्र पांडे, नारायण राम, कविता हरकोटिया, उषा धपोला,गुंजन आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

जनपद समन्वयक दीपचंद्र जोशी, प्रधानाचार्य पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad