बागेश्वर:विकास खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव सम्पन्न, विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाटक में छात्रों ने दिखाया हुनर

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर, 13 अक्टूबर 2026। पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को विकास खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एस.सी.ई.आर.टी.), उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाटक का आयोजन किया गया।

विज्ञान प्रदर्शनी में 7 उप-विषयों पर कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम-द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र इस प्रकार रहे –

विज्ञान प्रदर्शनी – कनिष्ठ वर्ग

  1. बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता – प्रथम- भावेश कुमार, द्वितीय- ईशा
  2. हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण – प्रथम- शिवम कुमार, द्वितीय- रवि कुमार
  3. गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन – प्रथम- पवन, द्वितीय- दृश्य कोहली
  4. स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई – प्रथम- दिवस मेहता, द्वितीय- अंकुश शर्मा
  5. स्वदेशी कृषि पद्धतियाँ – प्रथम- पलक मेहता, द्वितीय- ऋतिक
  6. ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान – प्रथम- निर्मल जोशी, द्वितीय- दृश्य कोहली
  7. आपदा प्रबंधन – प्रथम- आराध्या, द्वितीय- भावेश जोशी

विज्ञान प्रदर्शनी – वरिष्ठ वर्ग

  1. बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता – प्रथम- अमन पांडे, द्वितीय- ध्रुव पांडे
  2. हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण – प्रथम- भावेश मेहता, द्वितीय- हरिओम पांडे
  3. गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन – प्रथम- ईशा धोनी, द्वितीय- गरिमा मेहरा
  4. स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई – प्रथम- ज्योति मेहता, द्वितीय- भूपेंद्र कुमार
  5. स्वदेशी कृषि पद्धतियाँ – प्रथम- मेघा परिहार, द्वितीय- सपना
  6. ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान – प्रथम- साक्षी टंगड़िया, द्वितीय- सरिता गड़िया
  7. आपदा प्रबंधन – प्रथम- दीपिका कार्की, द्वितीय- अमित कुमार

विज्ञान नाटक प्रतियोगिता परिणाम –
प्रथम स्थान – उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंत कोयराली
द्वितीय स्थान – इंटर कॉलेज, कोयराली
तृतीय स्थान – कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, मंडलसेरा

कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक संगम शाह ने किया। इस अवसर पर गरिमा शाह, बृजेश पांडे, विनीता असवाल, कविता हरकोटिया, नीरज जोशी, रश्मि डंगवाल, नेहा जोशी, चंपा बोरा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

जनपद विज्ञान समन्वयक दीप चन्द्र जोशी ने समस्त मार्गदर्शक शिक्षकों, निर्णायकों तथा डाइट बागेश्वर के डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं का आभार व्यक्त किया। इस विज्ञान महोत्सव में निर्णायक के रूप में नियमित शिक्षकों के साथ-साथ डाइट बागेश्वर के डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad